उत्तर प्रदेश की जलवायु (उत्तर प्रदेश की जलवायु कैसी है।) उत्तर प्रदेश में मुख्य रूप से कितनी ऋतु होती हैं।

   उत्तर प्रदेश की जलवायु 

भौगोलिक विषमताओं के कारण उत्तर प्रदेश की जलवायु में विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय विषमताए पाई जाती हैं। फिर भी सामान्य रूप से प्रदेश की जलवायु उष्णकटिबंधीय मानसूनी*(अर्थात समशीतोष्ण उष्ण कटिबंधीय या उपोष्ण मानसूनी) है। यहां वर्ष भर में तीन ऋतुए घटित होती हैं।
उत्तर प्रदेश की जलवायु (उत्तर प्रदेश की जलवायु कैसी है।) उत्तर प्रदेश में मुख्य रूप से कितनी ऋतु होती हैं।
इसे भी पढ़ें 👉 click here 👉
उत्तर प्रदेश का भौतिक विभाजन https://www.upspecial1st.in/2021/10/Uttar-Pradesh-Ka-Bhautik-Vibhajan.html

ग्रीष्म ऋतु- 

सूर्य के कर्क रेखा की ओर बढ़ने के साथ ही प्रदेश के तापमान में वृद्धि होना शुरू हो जाता है और जून में अपने उच्चतम बिंदु पर पहुंच जाता है। इस समय सूर्य कर्क रेखा पर सीधे चमकता है।
ग्रीष्म ऋतु में प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 36°C से 39°C तक तथा औसत न्यूनतम तापमान 21°C से 23°C तक तथा औसत तापांतर 14°C रहता है।
प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी आगरा व झांसी जिले में होती है तथा सबसे कम गर्मी बरेली में पढ़ती है।
इसे भी पढ़ें 👉 click here 👉
उत्तर प्रदेश की जनगणना 2011 https://www.upspecial1st.in/2021/09/Uttar%20Pradesh%20ki%20jansankhya.html

वर्षा ऋतु- 

बंगाल की खाड़ी से उठने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून (पूर्वा) जून के तृतीय-चतुर्थ सप्ताह में प्रदेश के पूर्वी तथा दक्षिणी-पूर्वी सिरे से प्रवेश करता है। इस मानसून का कुछ भाग वर्षा करते हुए सीधे पश्चिम निकल जाता है लेकिन कुछ भाग उत्तर की ओर बढ़ता है और हिमालय से टकराकर पुनः वापस होता है इस वापस होते हुए मानसून से प्रदेश के तराई इलाकों में खूब वर्षा होती है प्रदेश में लगभग 75 से 85 % वर्षा इसी मानसून से होती है।*
प्रदेश के विभिन्न भागों में वर्षा की मात्रा में भिन्नता पाई जाती है। जहां एक तरफ गोरखपुर क्षेत्र में प्रदेश की सर्वाधिक (184.7cm) वर्षा होती है वहीं दूसरी तरफ मथुरा में सबसे कम (54.4cm) वर्षा होती है। पूर्वी मैदानी क्षेत्र में औसत वर्षा 112 सेंटीमीटर, मध्यवर्ती मैदानी क्षेत्र में 94 सेंटीमीटर, पश्चिमी मैदानी क्षेत्र में 84 सेंटीमीटर और दक्षिणी पहाड़ी-पठारी क्षेत्र में औसत वर्षा 91 सेंटीमीटर होती है।

शीत ऋतु-

प्रदेश में शीत ऋतु नवंबर से फरवरी तक रहता है। जनवरी तक ताप निरंतर गिरता रहता है। जनवरी प्रदेश का सर्वाधिक ठंडा महीना है। शीत ऋतु में प्रदेश के विभिन्न भागों के तापमान में काफी अंतर रहता है। जहां दक्षिणी पहाड़ी तथा पठारी क्षेत्र में औसत अधिकतम तापमान 28.3°C और औसत न्यूनतम तापमान 13.3°C रहता है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में 27.2°C से 11.7°C तक रहता है।  
इसे भी पढ़ें 👉 click here 👉

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तर प्रदेश का भौतिक विभाजन उत्तर प्रदेश की भौतिक संरचना Uttar Pradesh ka bhautik vibhajan

उत्तर प्रदेश की जनसंख्या Uttar Pradesh ki jansankhya उत्तर प्रदेश की जनगणना 2011